Moradabad News: श्रावण मास को लेकर तैनात किए मजिस्ट्रेट
मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: श्रावण मास और अन्य त्योहार को लेकर एसडीएम प्रिंस वर्मा ने थाना क्षेत्र के हिसाब से मजिस्ट्रेटो की तैनाती की है। इसमें बिलारी थाना क्षेत्र में तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला, थाना मैनाठेर क्षेत्र में नायब तहसीलदार कुंदरकी अभिनय सिंह, थाना कुंदरकी क्षेत्र में नायब तहसीलदार स्योड़ारा रोहित बर्मा, थाना सोनकपुर क्षेत्र में नायब तहसीलदार बिलारी आदित्य कुमार को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिम्मेदारी है यह श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और गतिविधियों पर निगाह रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.