मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को उदया तिथि के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप श्री गोवर्धन महाराज का पूजन पूरे विधि-विधान और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गोधूलि बेला में शुभ मुहूर्त के दौरान श्रद्धालुओं ने घर-घर और प्रमुख स्थलों पर गोबर से गोवर्धन पर्वत की भव्य आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्ज्वलित कर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।पूजन के बाद भगवान को भोग व अन्नकूट का प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता को मजबूत करने, निर्बलों की रक्षा व असहायों की मदद का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Hapur News: जिलेभर में घर-घर विराजे गोवर्धन, भक्तिभाव से हुआ पूजन साथ ही गोवर्धन लीला के संदेश क...