मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: शरीफ नगर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर क्षेत्र के दारापुर गांव में भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। इसके बाद रामगंगा घाट पर विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ दारापुर के शिव मंदिर से हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजीव राजपूत और अलका राजपूत रहे। यात्रा दारापुर से मदारपुर, शरीफ नगर, कुआंखेड़ा, मुनीमपुर, गुलाब नगर, सुरजन नगर, जयनगर, जटपुरा, महावतपुर और बेरखेड़ा समेत विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: जयघोष के साथ पूजा-अर्चना कर बप्पा को दी विदाई रामगंगा घाट पहुंचने पर श्...