मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा, संवाददाता। बाजार गंज स्थित नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को शोकसभा आयोजित की गई। इसमें नगर पंचायत ढकिया निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ढकिया नगर पंचायत के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर चौधरी इफ्तिखार कुरैशी के छोटे भाई जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो के हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। शोकसभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने मरहूम को खिराज-ए-अकीदत पेश की और उनकी मगफिरत के लिए दुआ की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की दुआ की। इस दौरान नगर अध्यक्ष शमीम अहमद चौधरी, जिला सचिव मो. दीन सिद्दीकी, नगर उपाध्यक्ष शरीफ सिद्दीकी, सेवादल के पूर्व नगर अध्यक्ष मुईन कुरैशी, नगर महासचिव इदरीस कस्सार, मास्टर रईस अहमद, मो. उमर सिद्दीकी, अब्दुल रब अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, ...