Moradabad News: शिव महापुराण कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, शिवमय हुआ नीगू नंगला
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: गांव नीगू नंगला में श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर यात्रा के दौरान पूरा गांव शिवमय नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक कलश धारण कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। ग्रामीणों की सहभागिता से धार्मिक आयोजन की भव्यता बढ़ गई। कलश यात्रा के माध्यम से गांव में धार्मिक चेतना, आपसी एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस पर कथा व्यास शुभम तिवारी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। कथा के शुभारंभ को लेकर गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.