मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा में सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर, रामपाल द्वार के पास चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कथा में वृंदावन से आईं कथा वाचक विद्या मानसी ने भगवान शिव के रुद्राष्टकम का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को शिव भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे और शिव नाम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: भगवान रुद्र क्रोध के साथ ही कृपा के निधान है-पं. अवनीश शर्मा इस अवसर पर जिलेदार अवनेश कुमार, रंजीत राजपू...