Moradabad News: शिवरात्रि के चलते 10 व 11 को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: श्रावण मास की शिवरात्रि और कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 10 व 11 अगस्त को जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। सोमवार को कांवड़ियों द्वारा विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। 11 अगस्त को श्रावण मास की शिवरात्रि होने के कारण मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए 10 व 11 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.