मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव में जीजेटीयूए(गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) पैनल ने शिक्षक हितों को केंद्र में रखते हुए अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया। गुरुवार को हिंदू कॉलेज में पैनल का औपचारिक परिचय कराया। प्रत्याशियों ने शिक्षक सम्मान, सेवा अधिकार, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, लंबित वित्तीय भुगतान और पदोन्नति प्रकरणों के त्वरित निस्तारण समेत 10 प्रमुख संकल्पों वाला घोषणा-पत्र जारी किया। पैनल ने दावा किया कि संगठन को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रत्येक शिक्षक की आवाज उठाने वाला मजबूत मंच बनाया जाएगा। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव 20 सितंबर को वर्धमान कॉलेज, बिजनौर में प्रस्तावित है। चुनाव को लेकर शिक्षक संगठनों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 'एकज...