मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार शाम तक अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच गईं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए एसडीएम मयंक कुंडू ने तहसील परिसर में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व बुनियादी व्यवस्थाओं को परखा। ​निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर बिजली, पानी, सुरक्षा और बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने तैनात चुनाव कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और समयबद्ध व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में खलल डालने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था से किसी भी तरह का सम...