Moradabad News: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों व अभिभावकों का प्रदर्शन, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी और पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बुधवार को विद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई और विद्यालय के सामने लिंक रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध जताया गया। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ज्योति चौहान ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया। प्रदर्शन के बाद छात्रों और अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि नए शैक्षणिक सत्र के चार माह बीत जाने के बावजूद कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो सकी। उनका कहना था कि जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के अध्यापकों की नियुक्ति देर से हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.