Moradabad News: शादी में दावत खाने गए युवक को बुलाकर पीटा, तीन पर केस
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: नागफनी थाना क्षेत्र के दीवान का बाजार में शादी की दावत से युवक को बुलाकर मारपीट की गई। कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के सिंहमन हाजी छोटी गुलाबबाड़ी निवासी सगीर अहमद ने नागफनी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 31 अक्तूबर को रात करीब दस बजे उनका बेटा फरमान दीवान का बाजार स्थित शादी हॉल में दावत खाने गया था। उसी दौरान लाल स्कूल बरबलान चौराहा निवासी मतीन ने उसे कॉल करके बुलाया। आरोप है कि मतीन के साथ दौलतबाग निवासी फहद और हरसनैन भी थे। फरमान के बाहर आते ही तीनों ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली के विरोध पर आरोपियों ने फरमान को मारपीट कर घायल कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.