मुरादाबाद, अगस्त 4 -- Moradabad News: भगतपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती अपने प्रेमी के घर शादी की जिद लेकर पहुंच गई। आरोप है कि प्रेमी के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद युवती घर की चौखट पर बैठ गई और शादी कराने की मांग पर अड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को समझाकर थाने ले आई। देर शाम तक मामले को लेकर पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करती रही। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार शाम युवती सीधे प्रेमी के घर पहुंची और उससे शादी कराने की बात कही। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। युवती का आरोप है कि प्रेमी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मारपीट के बाद युवती प्रेम...