Moradabad News: शांति भंग के आरोप में पिता समेत तीन गिरफ्तार,जमानत
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: झगड़े पर उतारू होने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पिता समेत तीन लोगों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के गांव नगलिया नारायन निवासी कमल कुमार शर्मा पुत्र जय सिंह, उनके पुत्र दीपक कुमार तथा मोनू कुमार को गांव में झगड़ा करने पर उतारू होने की शिकायत मिलने के बाद शांति भंग संबंधी धाराओं में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.