Moradabad News: शांति भंग की आशंका में चार सगे भाइयों को पकड़ा
मुरादाबाद, जुलाई 10 -- Moradabad News: भोजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम साहपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयास के अंतर्गत पुलिस ने एक ही परिवार के चार सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रईस पुत्र हनीफ,शमीम पुत्र हनीफ,अनीस पुत्र हनीफ,फईम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम शाहपुर को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार करके मेडिकल आदि कराकर कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.