मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: थाना भगतपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में राशिद और जुनैद निवासी नया गांव थाना टांडा, मुस्तलिफ और अल्फाज रजा निवासी दौलपुरी बमनिया, मौहम्मद कैफ निवासी गौतमनगर सिविल लाइंस, जमशेद आलम, मौहम्मद आसीम और रईस निवासी दौलपुरी बमनिया, जितेंद्र और लाखन सिंह निवासी बोहरनपुर मझरा कुरी, खेमपाल और सुनील कुमार निवासी बिलावाला तथा विजयपाल निवासी चांदपुर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। शांति व्यव...