Moradabad News: शहर में निकली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा, झांकियों से दिया संदेश
मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कमेटी के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीआईसी से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता और अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह ने फीता काटकर किया। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके संघर्ष और संदेशों को दर्शाया गया। राम परिवार, भगवान वाल्मीकि के दरबार और काली अखाड़े की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों पर बजते भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ती रही और श्रद्धालु भगवान वाल्मीकि का जयघोष करते रहे। मुख्य शोभायात्रा से पहले दौलतबाग, गुलाबबाड़ी, लाइनपार समेत विभिन्न क्षेत्रों और वाल्मीकि बस्तियों से झांकियों के साथ जुलूस निकाले गए। ये जीआईसी पहुंचकर मुख्य शोभायात्रा में शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.