मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: महानगर वासियों के लिए खुशखबरी है। शहर के वैज्ञानिक ने अंतरराष्ट्रीय शोध जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिंदू कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर डॉ. जावेद अंसारी को विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। प्लांट बायोलॉजी के वैश्विक उपक्षेत्र में 492वीं रैंक हासिल कर उन्होंने न केवल अपने संस्थान, बल्कि जिले के शैक्षणिक जगत को भी गौरवान्वित किया है। डॉ. अंसारी की वैश्विक रैंकिंग 34,102 है, जबकि प्लांट बायोलॉजी के उपक्षेत्र में उन्हें दुनिया भर में 492वां स्थान प्राप्त हुआ है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर से जुड़ी सूचीमुरादाबाद। विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों और एल्सेवियर से जुड़ी एक चर्चित...