मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आजाद नगर लोकोशेड निवासी आशीष कनीरा ने मोहल्ले में ही रहने वाले विजय शकवार के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में आशीष ने बताया कि 7 जुलाई को रात करीब 9 बजे मोहल्ले में रहने वाला विजय शकवार शराब पीकर उसे गाली देने लगा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी विजय इसी तरह शराब पीकर उसे गाली देता है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी विजय शकवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जमीन पर अवैध कब्जे और मारपीट की शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...