Moradabad News: शबरी भेंट से सुग्रीव के राज्याभिषेक तक की लीला का किया मंचन
मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: श्री रामलीला में शबरी भेंट, सुग्रीव राज्याभिषेक की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। माता सीता की खोज करते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण मतंग ऋषि के आश्रम पहुंचे। वहां उनकी भेंट परम भक्त माता शबरी से हुई। शबरी ने भगवान श्रीराम का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया और उन्हें प्रेमपूर्वक बेर अर्पित किए। उनकी निष्कपट भक्ति से प्रसन्न होकर श्रीराम ने उन्हें दर्शन दिए। शबरी ने श्रीराम को ऋष्यमूक पर्वत पर रहने वाले सुग्रीव से मित्रता करने का मार्ग बताया।इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे। उन्हें देखकर सुग्रीव ने अपने भाई बाली का भेजा हुआ समझा। यह भी पढ़ें- Shamli News: शबरी के बेर खाए, बाली का किया वध सुग्रीव के कहने पर हनुमान जी ब्राह्मण का रूप ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.