मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। हिन्दू कॉलेज में बुधवार को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरमहाविद्यालयीय शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने शतरंज की चालों से प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद शिवम सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में शौर्य प्रभाकर रस्तोगी दूसरे और निखिल चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दू कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से किया गया। इस प्रतियोगिता को विश्वविद्यालय की शतरंज टीम के चयन का आधार भी बनाया गया है। चयनित टीम 25 से 28 नवंबर तक एमिटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में आयोजित हो...