Moradabad News: शतरंज : एसएस चिल्ड्रन एकेडमी की अलिशबा आजम चैंपियन
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। केसीएम स्कूल, सिविल लाइंस में शनिवार को ब्रास सिटी सहोदया की ओर से अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार और शतरंज एसोसिएशन के सचिव प्रमोद विष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा 3 से 5 तक की प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 42 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एसएस चिल्ड्रन एकेडमी की अलिशबा आजम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के विवान गुप्ता और तृतीय स्थान पर मेजबान केसीएम स्कूल के आयुष गुप्ता रहे। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.