Moradabad News: व्यापारी लापता,पुलिस तलाश में जुटी
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज के सामने वार्ड 24 निवासी व्यापारी अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है। नगर के वार्ड 23 अंसारियान मोहल्ला निवासी मोहम्मद फारूक अंसारी 55 अचानक गुरुवार को कहीं चले गए। परिवार के लोगों ने उनकी सभी जगह तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई और वह अपना मोबाइल फोन ले गए थे, जो केवल दो दिन चला और उसके बाद बंद हो गया । मोहम्मद फारूक की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.