मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला से भेंट वार्ता की। उन्हें बुके देकर स्वागत किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया इसके उपरांत राजस्व संबंधी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। तहसीलदार ने कहा वह शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और फरियादियों की समस्या सुनकर निदान करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान नगर और क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सुरेंद्र कुमार चुग, सुरेश गुप्ता फाइन, शिवओम गुप्ता, मनोज सक्सेना, सुधीर अग्रवाल, इकरार हुसैन, रमाकांत गुप्ता, नितिन डुडेजा, दुष्यंत चौहान, आशीष भटनागर एडवोकेट आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...