मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी जीएसटी कमिश्नर गेड वन अशोक कुमार सिंह एवं ग्रेड टू आर ए सेठ से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जौनी एवं महामंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों ने किसी भी प्रकार से उत्पीड़न न होने का आश्वासन दिया है। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल सहित सुचित गुप्ता, मोहम्मद सदीक, मोहम्मद शहजाद, अरमान, आलोक अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...