Moradabad News: वेदांग का जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप को चयन
मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शहर के रोलबॉल खिलाड़ी वेदांग यादव का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। उनका चयन 19वीं जूनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 17 से 20 अक्तूबर तक कोयंबटूर, तमिलनाडु में होगी। चयनित खिलाड़ियों का कंडीशनिंग कैंप आठ अक्टूबर से आगरा में शुरू हो गया है। यूपी टीम 14 अक्तूबर को आगरा से ट्रेन से कोयंबटूर रवाना होगी। वेदांग के चयन पर जिला रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने खुशी जताई। अध्यक्ष डॉ. मनु मिश्रा, सचिव रिम्पी सिंह, कोषाध्यक्ष लियाकत अली समेत पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.