Moradabad News: वृद्ध आश्रम पर पहुंचे डॉक्टर, जांची बुजुर्गों की सेहत
मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शुक्रवार को गांधी व शास्त्री जयंती पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलन विहार स्थित वृद्ध आश्रम पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मंडलीय जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आश्रम पर रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और उपचार दिया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम वृद्ध आश्रम पर पहुंची और बुजुर्गों की बीपी, शुगर, आंखों, जोड़ों आदि की जांच की। नेतृत्व हॉस्पिटल मैनेजर कुलदीप सक्सेना ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.