Moradabad News: वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने मंगलवार को वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां रह रहे बुजुर्गों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, आवास व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धाश्रम प्रबंधन को परिसर और कमरों में नियमित साफ-सफाई रखने, पौष्टिक भोजन और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें वृद्धाश्रम में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.