मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- Moradabad News: एकजुटता, सामाजिक सरोकारों से जोड़कर लोगों की मदद के लिए वूमेन एलिगेंस क्लब का आरंभ किया गया। क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह ने सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी और सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सरिता चौहान को सचिव, दीप्ति जैन को कोषाध्यक्ष, नीलम मिश्रा को मीडिया की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, अर्शिया, पारुल, प्रीति, करुण और सोनी को को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...