Moradabad News: विहिप के विशाल भंडारे का विधि विधान से शुभारंभ
मुरादाबाद, अगस्त 6 -- Moradabad News: सावन माह के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा कांठ नगर स्थित गांधी आश्रम में शिव भक्तों के लिए 12वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ स्वामी राजू महाराज जी द्वारा भंडारे की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराकर की गई। यह भंडारा पूरे सावन माह तक प्रतिदिन चलेगा। हवन में भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह 'चुन्नू' एवं धर्म यात्रा महासंघ के प्रांत सह प्रमुख गौरव भटनागर ने आहुति अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इसके पश्चात उन्होंने शिव भक्तों को माला पहनाकर सेवा कार्यों की शुरूआत की। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना से ओतप्रोत इस आयोजन को लेकर नगर में भक्ति एवं सेवा का माहौल बना हुआ है। भंडारे में जलपान,भोजन,रात्रि विश्राम, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है। इस दौरान हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.