मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग मेरठ प्रांत की बैठक विजय निकेतन खुशहालपुर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि एवं संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख राधे श्याम द्विवेदी ने बताया मुरादाबाद में समाज के बीच शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वालंबन आदि क्षेत्रों में अधिक काम किये जाएंगे। विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह मेरठ प्रांत सेवा प्रमुख रहे। बैठक में विजय सिंह, नवदीप कुमार सिंह, बृजेश, अनिल कठेरिया, सचिन विश्नोई, मनोज अग्रवाल,जयदेव यादव, नीता, ममता रानी, शालू आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...