मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: दिल्ली रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें 201 जोड़ों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। शुभारंभ सर्वप्रथम कलश पूजन कर किया गया। रुद्राभिषेक में 51 प्रकार की सामग्री व हरिद्वार से लाय गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। इसके बाद शिवलिंग का श्रृंगार कर सामूहिक आरती की गई। वहीं मंदिर का प्रांगण हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय से भक्ति मय हो गया। आयोजन के मुख्य यजमान चैतन्य चौहान,अमित गुप्ता, अमित गौड़,उपेंद्र मिश्रा, राज कमल गुप्ता, गुरमुख सिंह, रेशम सिंह व वरुण शर्मा रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: रुद्राभिषेक और शिव भजनों से सराबोर हुआ नैनीताल अध्यक्ष बिल्लू कत्याल द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई,जबकि...