Moradabad News: विवि के शिक्षक संघ चुनाव को लेकर 15 महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने रखीं मांगें
मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों की बैठक में विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर विभिन्न मांगों पर चर्चा की। शिक्षकों ने मांग की कि शिक्षक संघ का गठन किया जाए तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों की चुनाव समिति गठित कर चुनाव प्रक्रिया कराई जाए। चुनाव समिति में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने, विश्वविद्यालय परिसर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए चुनाव स्थल का निर्धारण मुरादाबाद जनपद में करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग भी उठाई गई। बैठक में एआईएफयूसीटीओ के कोषाध्यक्ष प्रो. मोजपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ के चुनाव की प्रक्रिया लोकतांत्रिक एवं निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी महामंत्री प्रो. अरुण कुमार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.