मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: भगतपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले भगतपुर क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास, ननद, देवर और जेठ उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे।महिला का आरोप है कि उसका देवर और ननदोई ने छेड़खानी भी की। महिला ने पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिल...