मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को कोल्डड्रिंक और पकौड़ी में नशा मिलाकर दे दिया। जिसके बाद विवाहिता के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका पति मजदूरी करता है, वह सिलाई का काम करती है, उसके घर पर जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव बेरुआ का शकील पुत्र रईस अहमद जो सिलाई का कार्य ठेके पर करता है। उसका घर आना-जाना था। 4 मई को शकील घर आया और कहा कि मायके में उसकी बहन के घर तुम्हें कार से छोड़ आऊंगा। जिस विश्वास में आकर वह शकील के साथ जाने को तैयार हो गई, रास्ते में शकील ने कोल्ड ड्रिंक व पकौड़ी खिलाई, जिसे खाकर उसे नींद आ गई, बाद में वह उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां प...