Moradabad News: विवाद सुलझाने गई विवाहिता से मारपीट
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के मोहल्ला झादेवाला में पारिवारिक विवाद सुलझाने गई विवाहिता के साथ उसके पति, सास, ननद और देवर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।। पीड़िता की तहरीर पर भोजपुर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला झादेवाला निवासी शाईन पत्नी फैजान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपने पति फैजान पुत्र अनीस निवासी मोहल्ला सकलैनी मस्जिद, भोजपुर के साथ पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। पांच नवंबर को वह विवाद सुलझाने के लिए अपने पति के घर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान पति फैजान, सास शमा, अनीस, ननद उमैना और देवर फरदीन ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.