मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। आपसी विवाद शांत कराने पहुंचे व्यक्ति पर कैंची से हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला हाजी नगर निवासी शाहबाज पुत्र मौ. सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी नसीम, वसीम और फरहान उर्फ बब्लू आए दिन लड़ाई-झगड़ा करते हैं। आरोप है कि एक सितंबर की रात करीब नौ बजे तीनों आपस में विवाद करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। शाहबाज के अनुसार, उसके पिता मौ. सलीम पुत्र रफीक ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया।

हमले का विवरण आरोप है कि इससे नाराज होकर तीनों ने सलीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। नसीम और वसीम ने सलीम को पकड़ लिया, जबकि फरहान उर्फ बब्लू ने कथित तौर पर धारदार कै...