मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में विलुप्त प्राय अरिल को पुन: जीवित करने के साथ इसमें कलकल जल प्रवाह का इंतजाम मुकम्मल किया जा रहा है। ऐसे 27 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां से पानी सीधे नदी में जाएगा इसके लिए पुलिया के पास पाइप भी डाले जाएंगे। प्रस्ताव बना कर प्रशासन को भेज दिया गया है। संभल के गुमसानी गांव से बदायूं की तहसील दातागंज के गांव नवादा मधुकर तक बहने वाली अरिल नदी का स्वरूप यूं तो अब काफी दिखने लगा है पर बीच बीच में नदी में पानी नहीं है। इस फ्लो को एकसार करने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। बारिश से पहले उन 27 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पुलिया के पास पाइप डाल कर नदी में पानी का फ्लो एक समान किया जाएगा। इससे नदी कहीं भी सूखी नहीं दिखाई देगी। विलुप्त हो चुकी नदी को पुर्नजीवित करने की दिशा म...