मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर अशोक नगर में अवैध तरीके से बनाए गए रैंपों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद प्रवर्तन दल के नईम हैदर, राकेश कुमार व जेई दीपिका रानी ने सख्त तेवर दिखाते हुए विरोध कर रहे लोगों को शांत किया। पूरे इलाके में जरा सी बारिश होने पर जलभराव के हालात बन जाते हैं। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के द्वारा सीएम पोर्टल पर शिकायत कर अवैध तरीके से बनाए गए रैंपों को तोड़ने की मांग की गई थी। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...