Moradabad News: विधायक ने बांटे कैशलेस कार्ड, रसोइयों का मानदेय भी बढ़ा
मुरादाबाद, अगस्त 23 -- Moradabad News: कुंदरकी में ब्लॉक सभागार में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने रसोइयों को सम्मानित करने के साथ ही कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से रसोइयों को संबोधित करते हुए उनका मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। जिसका रसोइयों ने तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर महिलाओं को आर्थिक राहत देने का काम किया है। यह भी पढ़ें- मेजा में रसाईयों का हुआ सम्मान सरकार ने रसोइयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.