मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: डिलारी थाना क्षेत्र के रतूपुरा में भाजपा विधायक के आवास से जुड़े तीन युवकों के साथ मारपीट और प्रताड़ना के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। प्रतिनिधिमंडल 16 अक्टूबर को मुरादाबाद पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और जांच अधिकारियों से मिलकर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अनुराधा मोना मिश्रा के मार्गदर्शन में गठित प्रतिनिधिमंडल को घटनाक्रम की जानकारी जुटाने और जांच की प्रगति जानने की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस नेता पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना के संबंध में उनकी बात सुनेंगे और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की स्थिति पर चर्चा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र निषा...