मुरादाबाद, अक्टूबर 16 -- Moradabad News: मुरादाबाद। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुरादाबाद में शिक्षक विधायक चुनाव को लेकर आयोजित सम्मेलन से जोश भरेंगे। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यक्रम तय है। शनिवार को पंचायत भवन में 17 अक्टूबर को कार्यक्रम होगा। इसमें भाजपा प्रत्याशी समेत पार्टी संगठन के लोग और मतदाता शिक्षकों को बुलाया गया है। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन मे 23 अक्टूबर को मतदान होगा। भाजपा प्रचार में जुटी है बरेली मे सीएम के दौरे के बाद मुरादाबाद में डिप्टी सीएम का दौरा रखा गया है। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने तैयारी बैठक कर सभी की जिम्मेदारी तय की। यह भी पढ़ें- Bareily News: एमएलसी चुनाव संचालन समिति ने चुनाव को लेकर रणनीति बनाई इस सीट से भाजपा ने डा. हरि सिंह ढि...