मुरादाबाद, जुलाई 18 -- Moradabad News: मुस्लिम इंटर कालिज में छात्र -छात्राओं को संचारी रोग से बचाव के लिए जागरुक करते हुए प्रधानाचार्य लोकमन सिंह ने सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। मुस्लिम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य लोकमन सिंह ने जागरूकता रैली निकालने के बाद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है और ऐसे में हैजा, डायरिया, बुखार, उल्टी दस्त आदि की चपेट में आने की काफी आशंका बनी रहती है। छात्र छत्राओं को इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान करना चाहिए। बिना हाथ धोए कभी भी भोजन न किया जाए और बासी भोजन तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अपने परिवार के लोगों को सफाई के लिए जागरुक करते रहे। विश्राम जिलानी, खलील उर रहमान अंसारी, शमा परवीन, रीमा खान, फरहत अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...