Moradabad News: विद्यालय का नाम रोशन करने पर जुबेर सम्मानित
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: कंपोजिट विद्यालय खूंटखेड़ा में आयोजित न्याय पंचायत मोढ़ी हजरतपुर के संकुल स्तरीय खेलों में उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी के जुबेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर 'चैंपियन ऑफ चैंपियंस' का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुबैर अहमद ने खेल अनुदेशक नरेश कुमार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने जुबेर को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.