Moradabad News: विद्यालयों में गिरते स्तर पर प्रबंधक सभा ने जताई चिंता
मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- Moradabad News: मुरादाबाद। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा ने वेतन अनुदान प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गिरते शैक्षिक स्तर और घटती छात्र संख्या को लेकर गहरी चिंता जताई है। संगठन ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। सभा के पश्चिमींचल प्रभारी दीपक कुमार द्विवेदी, मंडल प्रभारी साहू दिनेश चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पंडित श्याम मोहन और महामंत्री अंकित गुप्ता ने ज्ञापन में कहा कि प्रबंध समितियों को विभागीय सहयोग नहीं मिल रहा है। शिक्षा निदेशक के निर्देश के बावजूद मंडल स्तर पर त्रैमासिक और जिला स्तर पर मासिक बैठकें आयोजित नहीं हो रही हैं।प्रबंधकों का आरोप है कि स्वमूल्यांकन प्रपत्र, शिक्षण डायरी और बायोमेट्रिक उपस्थिति के बिना ही वेतनवृद्धि और वेतन पारित किया जा रहा है, जिससे विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.