Moradabad News: विद्यालयों में क्रियाशील हों अग्निशमन यंत्र
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम नगर की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई, जिसमें विद्यालय भवन के सुरक्षा मानक एवं इलैक्ट्रिक ऑडिट कराए जाने के संबंध में एडीएम नगर द्वारा विद्यालय भवन का सुरक्षा का प्रमाण पत्र पुनः सक्षम प्राधिकारी से विद्यालय भवन का निरीक्षण कर प्राप्त करने के निर्देश दिये गए। एडीएम ने कहा कि विद्यालय में अग्निशमन यंत्र क्रियाशीलता होनी चाहिए। अग्निशमन विभाग से विद्यालय स्टाफ और छात्र/छात्राओं को प्रत्येक माह मॉक ड्रिल भी कराई जाए। सुरक्षा के संबंध में विद्यालय में निकासी मार्ग में प्लास्टिक की शीट का प्रयोग न किया जाए। विद्यालय भवन आदि का निर्माण एनबीसी के मानकों के अनुसार किया जाए। एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में शिक्षण कार्य के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.