मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- Moradabad News: विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संविधान संवाद अभियान शुरू किया है। यह अभियान दो नवंबर से 26 नवंबर तक जिले के सभी विद्यालयों में संचालित होगा। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमित पाल सिंह के मार्गदर्शन व प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी के निर्देशन में विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें पराविधिक स्वयंसेवकों ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों की जानकारी दी। साथ ही बाल अधिकारों और बच्चों के संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों को अभियान के तहत होने वाली संवि...