Moradabad News: विकास यादव बने भाकियू मंडल सचिव, फूल मालाओं से किया स्वागत
मुरादाबाद, जुलाई 18 -- Moradabad News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में पंचायत का आयोजन कर मनोनीत मंडल सचिव विकास यादव को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इसके बाद छह सूत्रीय मांगों को लेकर जुलूस निकालकर अपर जिला अधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भाकियू नेताओं ने मांग की, कि डॉ.स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सभी फसलों पर एमएसपी लागू की जाए। क्षेत्र में उपभोक्ताओं को काफी कम बिजली मिल रही है। जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। पायदापुर बिजली घर की अव्यवस्थाओं को ठीक कराया जाए। बैरमपुर से मीरपुर मोहन चक जाने वाले मार्ग पर पुलिया टूट गई है,उसे ठीक कराया जाए। करनपुर चौराहे पर गोल चक्कर बनवाया जाए। वहीं सूरजन नगर चौराहे से अतिक्रमण हटाया जाए। तुमड़िया डाम से ठाकुरद्वारा की सभी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.