मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: आर्य समाज रेलवे हरथला कालोनी में चल रहे वेद प्रचार कार्यक्रम के दूसरे दिन का आरंभ यज्ञ से हुआ। ब्रह्मा स्वामी मोक्षानंद सरस्वती रहे। मुख्य यजमान अभय कुमार सिंह सपत्नीक रहे। यज्ञ के बाद संत कुमार आर्य ने भजनों के माध्यम से सभी को भक्ति की ओर प्रेरित किया। उन्होंने मनुष्य के अंदर पाए जाने वाले विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या आदि पर चर्चा की और इनसे बचकर सदाचारी जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। राकेश वाधवानी ने भी भजनों की प्रस्तुति की। अर्पिता सिंह ने नीट परीक्षा को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन की विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ईश्वर हर जगह विद्यमान, कर्मों के हिसाब से देता है फल विभूति सिंह ने आपराधियों के लिए निर्धारित दंड पर विचार व्यक्त किये। अंत में स्वामी मोक्षानंद सरस्वती ने मार्ग...