Moradabad News: वाहन चोरी के मामले में दिल्ली से आई टीम ने की जांच
मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा, संवाददाता। वाहन चोरी के मामले में दिल्ली की टीम दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के मलपुरा लक्ष्मीपुर में जांच के लिए पहुंची थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार के मुताबिक, एटीएस टीम ने कोतवाली की जीडी में आमद दर्ज कराई थी और जांच के बाद रवानगी दर्ज कराकर लौट गई। टीम की ओर से किसी वाहन की बरामदगी की सूचना कोतवाली में दर्ज नहीं कराई गई। वाहन बरामदगी की चर्चा को लेकर डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मलपुरा लक्ष्मीपुर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.