Moradabad News: वार मेमोरियल और खेल पार्क की टिकट दर कम करने की मांग
मुरादाबाद, जुलाई 2 -- Moradabad News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की अनुपस्थिति में डिप्टी नगर आयुक्त विशाल यादव को ज्ञापन दिया। वार मेमोरियल, खेल पार्क की टिकट दर में कटौती किए जाने की मांग की। इसके अलावा श्री राम वाटिका में आम लोगों की निशुल्क एंट्री किए जाने की मांग की। इस अवसर पर शिवोत्तर सक्सेना, अरविंद सक्सेना, दिलीप भटनागर, विजय सक्सेना एडवोकेट, प्रदीप माथुर, डॉ संजीव सक्सेना ,बीके सक्सेना, निर्मेश भटनागर, लवलीन सक्सेना, ग्रीश कुमार सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.